अररिया, दिसम्बर 27 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग दो जगह से 55 लीटर नेपाली शराब सहित दो बाइक जब्त करने में सफलता हासिल की। हालांकि पुलिस को देखकर शराब तस्कर मौके पर बाइक सहित शराब को छोड़कर भाग निकला। जानकारी अनुसार अलग-अलग दो बाइक पर शराब तस्कर नेपाली शराब लेकर घूरना बॉर्डर के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे इसी बीच पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए तस्कर को रोकने की कोशिश की लेकिन तस्कर बाइक व शराब छोड़कर भागने में सफल रहे पुलिस ने जब जांच की तो दोनों बाइक से 55 लीटर नेपाली शराब बरामद हुआ। इसके बाद जब्त कर थाना लाया गया जहां अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बाइक व शराब बरामद मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.