चाईबासा, अप्रैल 10 -- चाईबासा। सिविल सर्जन ने 100 दिवस टीबी खोज अभियान" के तहत गुरुवार को राज्य मुख्यालय से प्राप्त निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस निक्षय वाहन के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी गांव और शहर शहर जा कर निक्षय शिविर का आयोजन करते हुए टीबी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति, जोखिम समूह वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग, हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से टेस्टिंग और एनसीडी की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।टीबी पाए जाने पर सरकारी गाइडलाइन अनुसार चिकित्सा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि इस अभियान में टीबी उन्मूलन के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। मरीजों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य उपकेंद्र में ही सभी स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हिंदी ...