बहराइच, फरवरी 17 -- बहराइच, संवाददाता। बौंड़ी के बिस्वां गांव निवासी युवक अमरेश का हार्निया के बजाय हाइड्रोसिल का लापरवाही से आपरेशन से मौत मामले में स्वास्थ्य टीम अलर्ट हुई है। मंगलवार को नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा की टीम झोलाछाप की दुकान पर पहुंची तो दुकान बंद मिली। मकान मालिक ने बताया कि वह किसी का इलाज कराने बहराइच गए हैं वहीं ग्रामीणों ने बताया कि घर ही वह जाकर बड़े से बड़ा ऑपरेशन कर रहा है। बौंड़ी थाने के बिस्वां गांव निवासी अमरेश (31) पुत्र घिर्रा मजदूरी कर पत्नी व तीन बेटियों के परिवार की आजीविका चला रहा था। उसको हार्निया की बीमारी थी। जिससे काम करने में परेशानी हो रही थी। उसके कुछ रिश्तेदारों के कहने पर उसे एक सप्ताह पूर्व उसे फखरपुर थाने के कस्बे के भिलौरा मोड़ स्थित झोलाछाप के यहां भर्ती कराया गया था। वहां हार्निया के...