झांसी, अप्रैल 11 -- गुरसरांय थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को गांव मडोरी स्थित गोशाला के पास घूमने निकले एक कंपनी के सुपरवाइजर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पास में शराब की बोतल, गिलास और पानी के पाउच पड़े थे। जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला पायगा निवासी 32 वर्षीय अंकित प्रजापति पुत्र लक्ष्मणप्रसाद प्रजापति अहमदाबाद (गुजरात) में एक कंपनी में सुपरवाइजर था। गुरुवार रात वह घूमने की बात कहकर निकला था। फिर लौटकर नहीं आया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश की। पर, कुछ नहीं हुआ। शुक्रवार को सुबह ग्रामीण खेतों को निकल रहे थे। तभी उन्होंने एक युवक का शव पड़ा देखा तो दंग रह गए। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.