शिमला, अप्रैल 4 -- हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के महीने में सर्दी लौट आई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी, कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफानी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में आज भी खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 10 अप्रैल तक मौसम के खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में लाहौल-स्पीति के गोंधला में 13 सेंटीमीटर और केलांग-हंसा में करीब 7.5 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। अटल टनल और आसपास के इलाकों में सुबह से हल्की बर्फबारी हो रही है। खराब मौसम के चलते फिलहाल सोलंग नाला से...