नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- साल 1993 में आमिर खान और जूही चावला की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म आई थी 'हम हैं राही प्यार के' इस फिल्म में आमिर ने तीन अनाथ बच्चों के मामा का किरदार निभाया था। वही जूही चावला साउथ इंडियन लड़की वैजंती अय्यर के किरदार में थीं। महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। फिल्म की कहानी ने ऑडियंस को प्रभावित किया। लेकिन गानों ने उस दौर में धूम मचा दी। फिल्म में कुल 6 गाने थे जो रेडियो पर बार-बार बजते थे।इस गाने के बाद हुआ ये अजीब किस्सा बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक इस फिल्म की 25 लाख यूनिट बेचीं गई थी। ये उस साल की पांचवी सबसे बड़ी एल्बम साबित हुई। इस फिल्म के गाने 'घूंघट की आड़ से दिलबर का दीदार अधूरा रहता है', 'यूंही कट जाएगा सफर', 'काश कोई लड़का मुझे प्यार करता', 'वो मेरी नींद मेरा चैन मुझे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.