देहरादून, फरवरी 27 -- पौड़ी। घुड़दौड़ी इंजीनियरिेंग कॉलेज परिसर में तकनीकी विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक ग्रेडिंग से जुड़ी समस्या को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि छात्रों की मुख्य चिंता वर्तमान अंक-से-ग्रेड पॉइंट रूपांतरण प्रणाली को लेकर है, जो कई राष्ट्रीय संस्थानों की तुलना में अधिक सख्त है। जिससे यहां के छात्रों को समान प्रतिशत अंक होने के बावजूद काफी कम सीजीपीए मिल रहा है, जिसका प्रभाव प्लेसमेंट और उच्च शिक्षा के अवसरों पर पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...