रांची, दिसम्बर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देवघर में दिए उनके बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा झारखंड में बीजेपी के पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं बचा है। वो केवल जनता को गुमराह करने और भावनात्मक मुद्दों को हवा देने की कोशिश कर रही है। अगर उन्हें घुसपैठ की इतनी ही चिंता है, तो उन्हें केंद्र की एनडीए सरकार से पूछना चाहिए कि अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा में वह क्यों विफल रही? सीमा पर पहरा देना और घुसपैठ को रोकना केंद्र सरकार का संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है और कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है। जेपी नड्डा अपनी पार्टी की विभाजनकारी तुष्टिकरण की राजनीति को झारखंड में लागू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.