बरेली, दिसम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। बरेली के सर्किट हाउस में बुधवार शाम प्रेसवार्ता के दौरान डिप्टी सीएम बोले- विपक्षी पार्टियां घुसपैठियों को अपना रिश्तेदार मानकर बचाना चाहती हैं। जिनका स्वर्गवास हो गया उनका नाम भी मतदाता सूची में डालकर उनके नाम पर फर्जी वोट डाले जा रहे थे। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे केशव मौर्य ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने एसआईआर को जरूरी बताते हुए कहा कि मतदाता सूची में हर जायज वोटर का नाम जुड़ेगा, एक भी फर्जी वोटर नहीं रहेगा। उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। कहा कि अखिलेश वंदे मातरम का जाप करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.