नई दिल्ली, जून 5 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है और नया सुरक्षा ग्रिड मॉडर्न तकनीक, स्थानीय प्रशासन व सीमा पर तैनात सैनिकों को शामिल करेगा। शाह ने त्रिपुरा के लंकामुरा बॉर्डर आउटपोस्ट में बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां भी बल के जवान तैनात हैं, वहां हम स्मार्ट बॉर्डर बनाएंगे। उन्होंने कहा, 'स्मार्ट बॉर्डर जल्द ही नए सुरक्षा ग्रिड के साथ शुरू किए जाएंगे जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, स्थानीय प्रशासन और सीमा सैनिक शामिल होंगे। ' यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम; कूचबिहार में BSF को बड़ी कामयाबी गृह मंत्री ने कहा, 'देश में 7-8 जगहों पर स्मार्ट बॉर्डर की अवधारणा को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। मैं केंद्रीय गृह सचिव और बीएसएफ महान...