नई दिल्ली, मई 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार सीमा पार घुसपैठ के प्रति जीरो टॉलरेंस, शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाएगी। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं को सील करने और सभी अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए एक व्यापक स्मार्ट बॉर्डर परियोजना इस वर्ष शुरू की जाएगी। शाह ने कहा कि अवैध घुसपैठ जनसांख्यिकीय बदलाव लाने की एक सोची-समझी साजिश है। इसलिए, सरकार ने तय किया है कि हम न केवल घुसपैठ रोकेंगे बल्कि एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा हम अपनी जनसांख्यिकी में कृत्रिम बदलाव नहीं होने देंगे。 यह भी पढ़ें- स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट से घुसपैठियों को रोकेंगे: शाह6000 किलोमीटर लंबी सुरक्षा ग्रिड लागू होगी विज्ञान भवन में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के रुस्तमजी स्मृति ...