घुसकर मोबाइल और नकदी चोरी
हरिद्वार, मई 28 -- सिडकुल थाना क्षेत्र की रावली महदूद स्थित महावीर विहार कॉलोनी में बुधवार देर रात घर में घुसे दो युवकों ने मोबाइल फोन और गुल्लक में रखी नकदी चोरी कर ली। मकान मालिक की पत्नी के जागने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित विपिन गिरी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह 26 मई की रात कंपनी में ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान दो युवक घर के गेट से चढ़कर अंदर घुस गए। आरोप है कि एक युवक के हाथ में सरिया भी था। पत्नी के जागने और शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से भाग निकले। विपिन गिरी के अनुसार बच्चों को उठाकर सामान की जांच की गई तो एक मोबाइल फोन और एक गुल्लक गायब मिली। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में घर में घुसकर मोबाइल और नकदी चोरी का मामला गुल्लक में करीब 10 हजार रुपये रखे थे। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.