अररिया, मार्च 21 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती घूरना थाना पुलिस ने शुक्रवार को तस्करी के 14 लीटर नेपाली शराब समेत बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब एक संदिग्ध बाइक सवार को बॉर्डर की तरफ से आते देखा तो रोककर तलाशी लिया तो 14 लीटर नेपाली शराब बरामद हुआ। मौके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...