अररिया, अप्रैल 21 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती घुरना थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडो-नेपाल सीमा सड़क पर पथराहा एसएसबी कैंप के समीप रविवार की देर शाम घुरना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बाइक से ले जाए जा रहे 6.19 ग्राम स्मैक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी युवक का बाइक एवं एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी घुरना थाना क्षेत्र के पथराहा वार्ड संख्या 14 निवासी मो महबूब पिता जहांगीर बताया जाता है। घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी युवक की तलाशी लेने पर स्मैक बरामद होने पर उसे गिरफ्तार किया गया है वह नेपाल से स्मैक लाकर इस क्षेत्र में खरीद बिक्री का काम किया करता है। यह भी पढ़ें- 360 बोतल नेपाली शराब बरामद, बाइक जब्त, तस्कर फरार उन्होंने बताया कि मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.