अररिया, अप्रैल 17 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सेट घुरना थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह बबुआन पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित मकई खेत से शराब तस्करों के द्वारा लाकर मकई खेत में रखे गए 17 लीटर दिलवाले नामक नेपाली शराब बरामद किया। मौके से शराब तस्कर भागने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब की खेप मकई के खेत में लाकर रखा जा रहा है। जब छापेमारी किया तो 17 लीटर नेपाली शराब बरामद होने पर शराब को जब्त कर लिया गया। इस संदर्भ में घूरना थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- फुलकाहा पुलिस ने चोरी की बाइक समेत 63 लीटर शराब किया जब्त, तस्कर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...