सीतामढ़ी, सितम्बर 8 -- सोनबरसा। घुरघुरा हनुमाननगर पंचायत ने बाल श्रम के खिलाफ सामूहिक प्रयास की मिसाल पेश करते हुए खुद को बाल श्रम से मुक्त जिला में दूसरा पंचायत घोषित किया। पहला पंचायत परिहार का बथुआरा पंचायत बना था। यह सीतामढ़ी जिले का दूसरा पंचायत है,जिसे बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन बेला स्थित पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा कार्यकर्ताओं,किसान सलाहकार व ग्रामीणों ने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और बाल श्रम पर पूरी तरह रोक लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया नुसरत जहां ने की,जबकि संचालन जियाउद्दीन उर्फ तन्नू ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बीडीओ मृत्युंजय कुमार, पंचायती राज पदाधि...