धर्मशाला, मई 12 -- पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ तीन विकेट से शिकस्त के बाद आईपीएल 2026 में लगातार चौथी हार के लिए गेंदबाजी और फील्डिंग को दोषी ठहराया। धर्माशाला में पीबीकेएस के 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी ने 33 रन पर तीन विकेट गंवाने के बावजूद 19 ओवर में सात विकेट पर 216 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान अक्षर पटेल (56 रन, 30 गेंद, आठ चौके, दो छक्के) और डेविड मिलर (51 रन, 28 गेंद, तीन चौके, चार छक्के) के अर्धशतक और दोनों के बीच पांचवें विकेट की 64 रन की अहम साझेदारी की।'घुमा-फिराकर नहीं कहूंगा, फिर ऐसा हुआ है' पंजाब ने अय्यर (36 गेंद में तीन छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 59 रन) और प्रियांश आर्य (33 गेंद में छह छक्कों और दो चौकों से 56 रन) के अर्धशतक की मदद से 210/5 का स्...