संवाददाता, जून 13 -- भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट घुमाने के बहाने लाकर पत्नी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर गला रेत डाला। एमपी पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद जब छानबीन की तो वारदात को अंजाम देने में रची गई साजिश में पत्नी की भी उजागर हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के साथ ही प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। प्रेमी व दोस्त के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक व तीन मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए है। पिछले आठ जून को एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र स्थित सती अनुसूया आश्रम जंगल में झाडियों के पीछे हत्या के बाद फेंके गए अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। दो दिन बाद शव शिनाख्त हुई। मृतक 35 वर्षीय संजीव उर्फ संजू पासी निवासी दादूपुर अमिलिया थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज का रहने वाला था। शव की शिनाख्त मृतक की मां गुलाब बाई व उस...