हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई। घुमंतू समाज की बस्ती ओम नगर सीतापुर रोड में हाल ही में गृह संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ओम प्रताप सिंह और ओ.पी. सिंह, जिला संयोजक, घुमंतू जनजाति परिषद ने गिहार (कंजर) समाज के लोगों को "पांच परिवर्तन" के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने की जानकारी भी दी। संबंधित पत्रक के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही सामाजिक जागरूकता और विकास संबंधी पहलुओं पर चर्चा की गई। शोभित सिंह, नगर सेवा प्रमुख; विनय प्रताप सिंह, विद्यालय जिला प्रमुख; मुकेश सिंह सहित गिहार (कंजर) समाज के जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, ज्ञानी, गुड्डू और पवन भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.