एटा, मार्च 22 -- एटा। रविवार को घुमंतू समाज का आभार सम्मेलन जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बारह, घुमंतू समाज के हित में बड़ी घोषणाएं कीं। घुमंतू समाज से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देकर प्रदेश और समाज को विकासित और समृद्ध बनाने पर जोर दिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि घुमंतू और बारह समाज कुल 12 जातियों जैसे बाजीगर, नट, गिहार, मुस्लिम बंजारा आदि में विभाजित है। जिसके कारण बारह समाज बेहद पिछड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की है। इसके सकारात्मक परिणाम यह होंगे। इससे सभी समाज की साक्षरता, नौकरी, रोजगार का आसानी से पता चल सकेगा। घुमंतू समाज को भी बेहद लाभ मिलेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.