संभल, मार्च 15 -- नेशनल एकेडमी फॉर सोशल मूवमेंट व नागरिक एकता परिषद के तत्वाधान में घिरयारे राजपूत घुमंतु समुदाय की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें घूमंतू समुदाय की महिलाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। जिसमें अध्यक्ष प्रेम शंकर ने बताया कि घुमंतू परिवार की महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। सरकारी सुविधाओं के बारे में इन लोगों को जानकारी नहीं होती। जिससे यह इन सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाते। इस दौरान मधु वाल्मीकि, तनु चौहान, रीना, राखी, रजनी, तान्या, परी, सोनिया, रूबी, शारदा, रेनू आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...