गाज़ियाबाद, अप्रैल 11 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। सेवा भारती महानगर गाजियाबाद ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित मजदूर झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चों को शिक्षित करने के लिए बाल संस्कार केंद्र की शुरुआत की है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को किताबें व पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई। सेवा भारती विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा भसीन ने बताया कि बस्ती में करीब 20 से 25 बच्चे रहते हैं, जो लगातार स्थान परिवर्तन (घुमंतु परिवार)के कारण स्कूल नहीं जाते हैं। ऐसे बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा और खेल कूद व कला की कक्षाएं लगातार चलाई जाएंगी। विद्यालय का संचालन प्रतिभा शर्मा करेंगी। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता,एक्टिव ग्रीन संस्था की अध्यक्ष निधि विश्वकर्मा, ज्योति बंसल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...