घुनसेरा में चैतोल का आयोजन होगा
पिथौरागढ़, मार्च 27 -- पिथौरागढ़ नगर के समीप घुनसेरा गांव में चैतोल का आयोजन होगा। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता शंकर सिंह खडायत ने बताया कि प्रसिद्ध चैतोल 31 मार्च को शुरु होगी। घुनसेरा गांव से छात मड,मोष्टामानू,छेडा,पतलगांव,स्याला,रोडीपाली,सेरी,सुवालेख,रिणबिछुल बीसा,सातसिलिंग,जीवी सहित अन्य गांवों में ले जाई जाएगी। 1 अप्रैल को कोटवी माता मंदिर में मेले में आयोजन के साथ चैतोल पर्व का समापन होगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से चैतोल में शामिल होने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.