घुड़सवारी टीम संबंधी सुनवाई से जज ने खुद को अलग किया
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- सुप्रीम कोर्ट के जज के. वी. विश्वनाथन ने गुरुवार को एक याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। याचिका में जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत की ड्रेसेज टीम में घुड़सवार अनुष अग्रवाला और सुदीप्ति हाजेला को नहीं चुने जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के दखल नहीं देने के फैसले को चुनौती दी गई थी। मामले की सुनवाई शुरू होने पर न्यायमूर्ति विश्वनाथन ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई नहीं करेंगे। न्यायमूर्ति आलोक अराधे के साथ गठित पीठ ने कहा कि अब यह मामला भारत के मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार किसी अन्य उपयुक्त पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद वरिष्ठतम उपलब्ध जज अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया गया। उन्होंने मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.