रामपुर, मार्च 7 -- क्षेत्र के गांव खदेली में शुक्रवार को वर्षों से होली के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले में हर साल की तरह इस बार भी घुड़दौड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। घुड़दौड़ में कुल 15 घुड़सवारों ने भाग लिया और अपने घोड़ों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। करीब तीन किलोमीटर लंबी दौड़ में हाजीनगर (बरेली) के सवार चमन ने अपने घोड़े कालिया के साथ महज तीन मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।मेला कमेटी की ओर से विजेता सवार चमन को पुरस्कार स्वरूप एक पंखा और एक हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान कई घुड़सवारों ने घोड़े पर खड़े होकर संतुलन बनाते हुए रोमांचक करतब भी दिखाए, जिन्हें देखकर दर्शकों ने ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.