पौड़ी, नवम्बर 19 -- गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुरेश चंद्र फुलारा को उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ द्वारा प्रतिष्ठित उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया है। यह सम्मान उन्हें चीड़ की ज्वलनशील पत्तियों के पुन उपयोग से पर्यावरण-अनुकूल, ठंड-रोधी, किफ़ायती बायो-कम्पोज़िट निर्माण सामग्री विकसित करने से जुड़े उनके नवोन्मेषी, समाजोपयोगी और ग्रामीण आजीविका-उन्मुख शोध के आधार पर प्रदान किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. वीके बंगा ने उनके कार्य को शोध नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि डॉ. फुलारा द्वारा विकसित बायो-कम्पोज़िट तकनीक वनाग्नि न्यूनीकरण, स्वदेशी उत्पाद विकास और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जैव प्रौद्योगिकी विभागा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.