गाजियाबाद, मई 2 -- गाजियाबाद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बैंक्वेट हॉल और होटल प्रबंधकों के साथ बैठक की। इस दौरान स्पष्ट किया गया कि पार्किंग क्षमता के अनुरूप ही आयोजन कराया जाए। इसके अलावा सार्वजनिक मार्गों पर घुड़चड़ी पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था व यातायात) राजकरन नैय्यर ने पुलिस लाइन स्थित परमजीत हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बड़े आयोजनों के चलते अक्सर सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए सभी संचालकों से जिम्मेदारीपूर्वक सहयोग करने की अपील है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन आयोजनों से यातायात प्रभावित होने की संभावना हो, उनकी सूचना कम से कम दो दिन पहले निर्धारित प्रारूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.