नोएडा, अप्रैल 28 -- दनकौर, सतीश शर्मा। नवादा गांव में पंचायत के फैसले की अनदेखी एक परिवार पर भारी पड़ गई। पंचायत ने घुड़चढ़ी में डीजे बजाने पर मंगलवार को गांव के एक व्यक्ति और उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। पंचायत के इस फैसले के बाद पूरे गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को डीजे बजवाने वाले व्यक्ति के परिवार के सामाजिक बहिष्कार के निर्णय की जानकारी दी गई। नवादा गांव में एक महीने पहले हुई पंचायत में सर्वसम्मति से तय किया गया था कि गांव में शादी समारोहों में डीजे नहीं बजवाया जाएगा। पंचायत का कहना था कि डीजे के कारण ध्वनि प्रदूषण के साथ गांव की सामाजिक व्यवस्था और परंपराएं प्रभावित होती हैं। इस कारण ही गांव की पंचायत ने सामूहिक सहमति से डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद गांव के राजीव नागर ने पंचायत के फैसले को नजरअंदाज कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.