बोकारो, सितम्बर 3 -- बीसीसीएल की बरोरा प्रक्षेत्र अंतर्गत दामोदा कोलियरी के घुटवे कोल डंप से गुरुवार को ट्रकों में कोयला की लदाई का कामकाज शुरू हुआ। करीब पांच सौ कोयला लदाई मजदूरों को दो वर्ष के बाद रोजगार मिला। मालूम हो कि दामोदा कोलियरी की दामोदा उत्खनन परियोजना से उत्सर्जित कोयला घुटवे कोल डंप पिछले एक वर्ष से डंप किया जा रहा है। पिछले कई माह से सिजुआ ग्रामीण विकास समिति द्वारा लोकल सेल के माध्यम से कोयले की निविदा निकालने और कोयला लदाई मजदूरों को रोजगार देने की मांग कोलियरी प्रबंधन से की जा रही थी। बीसीसीएल प्रबंधन ने दामोदा कोलियरी के घुटवे कोल डंप से चार हजार मीट्रिक टन कोयला उठाव का निविदा निकाला। करीब आधा दर्जन छोटे छोटे कंपनी ने 38 सौ मीट्रिक टन कोयला उठाव का डीओ की निविदा प्राप्त की। गुरुवार को सिजुआ ग्रमीण विकास समिति के अध्यक्...