गिरडीह, मई 29 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड के मधगोपाली पंचायत अंतर्गत घुटवाली गांव में शनिवार को 63 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने किया। गांव में पूर्व में लगा 25 केवीए ट्रांसफार्मर कुछ दिन पहले जल गया था, जिससे ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलने पर जिप सदस्या सुनीता कुमारी ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर 25 केवीए के स्थान पर अधिक क्षमता वाला 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया। विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उद्घाटन के दौरान सुनीता कुमारी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहती है और लोगों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनका उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- आम्रपाली के कुमडांग में नये ट्रां...