घुटनों भर पानी में उतरे, नाव से पहुंचकर डीएम-जेसीपी ने पीड़ितों का हाल लिया
लखनऊ, अक्टूबर 4 -- फैजुल्लागंज, बीकेटी समेत कई इलाकों में बाढ़ के हालात देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव कार्य के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। रविवार को जिलाधिकारी विशाख जी. और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने बरावन कला, सैथा, जेहटा, माल रोड और फैजुल्लागंज समेत प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और नाव से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। कई जगह दोनों अधिकारी नाव के जरिए बाढ़ पीड़ितों के घर पहुंचे। पानी में उतरकर उनका हाल लिया। देर शाम तक बख्शी का तालाब में 900 और फैजुल्लागंज में 100 पैकेट राहत सामग्री बांटी गई। ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.