घुटनों पर लाना चाहते हैं... मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान, ईरानी जनता से दो अपील
नई दिल्ली, मई 28 -- ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने गुरुवार को आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल इस्लामी गणराज्य को अस्थिर करने तथा उसे घुटनों पर लाने की साजिश रच रहे हैं। राज्य टेलीविजन पर प्रसारित एक लिखित संदेश में खामेनेई ने कहा कि युद्ध, आर्थिक दबाव और राजनीतिक-प्रचारात्मक घेराबंदी के बावजूद दुश्मन अब आंतरिक विभाजन और विघटन पैदा कर सैन्य पराजय की भरपाई करना चाहता है। यह संदेश ईरान की राष्ट्रीय विधायिका (मजलिस) की स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर जारी किया गया। मार्च में पद संभालने के बाद 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई का यह पहला प्रमुख सार्वजनिक संदेश है। उन्होंने ईरानी जनता से एकजुट रहने और सामंजस्य बनाए रखने की अपील की। बता दें कि मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता और पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का स्थान लिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.