बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- अहार थाना क्षेत्र के गांव चरोरा में मुख्य मार्ग पर वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या अब गंभीर और चिंताजनक रूप लेती जा रही है। यह समस्या न केवल ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या को प्रभावित कर रही है, बल्कि अब यह मानवीय संवेदनाओं को भी झकझोरने लगी है। जलभराव से होकर गांव में एक मृतक की अंतिम यात्रा निकाली गई। मंगलवार को गांव निवासी गजय सिंह (58 वर्ष) पुत्र होती सिंह का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। परिवार और गांव में शोक का माहौल था, लेकिन इस दुख की घड़ी में भी ग्रामीणों को एक और बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंतिम संस्कार के लिए जब परिजन और ग्रामीण शव को श्मशान घाट ले जाने के लिए निकले, तो उन्हें उसी मुख्य मार्ग से गुजरना पड़ा, जो लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है。
जलभराव की स्थिति स्थिति इतनी दयनीय थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.