घुटनों के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव, सनसनी
समस्तीपुर, मई 14 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खास टभका दक्षिण पंचायत के चकफतेहगंज वार्ड 14 (चकबेदौलिया) में बुधवार की रात्रि एक युवक का शव उसके घर में ही एसबेस्टस के पाइप से कपड़े के फंदे सहारे घुटने के बल झूलता मिला। जिस स्थिति में शव मिला उससे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतक चकफतेहगंज के ही स्व. शंभु मालाकार का पुत्र अंशु मालाकार (21) है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने घर में अकेले रहता था। करीब 15 वर्ष पूर्व उसकी मां माइके गई और वहीं दूसरी शादी कर ली। उस वक्त वह करीब 5 वर्ष का था। यह भी पढ़ें- घुटनों के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव तब से वह अपने पिता के साथ गांव में रहता था। इधर पिता के मौत के बाद वह अकेला हो गया। यद्यपि कभी-कभार उसकी मां और छोटी बहन उसे देखने आया करती थी। इधर, कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.