घुटने भर गंदे पानी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन
गोड्डा, जून 10 -- महगामा प्रतिनिधि । हनवारा हटिया चौक स्थित मंजूर मुखिया कॉम्पलेक्स से थाना जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। इस प्रमुख मार्ग पर घुटने भर गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे यह पूरी सड़क एक तालाब के रूप में तब्दील हो चुकी है। जलजमाव की विकराल समस्या के कारण इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर कीचड़ और बदबूदार पानी भरा हुआ है। लोग किसी तरह आना जाना कर रहे हैं।
जलजमाव का प्रभाव जलजमाव के कारण सड़क की सतह पूरी तरह अदृश्य हो चुकी है, जिससे आए दिन बाइक सवार और पैदल यात्री दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पानी के बीच से गुजरने वाले लोगों को संक्रमण और गंभीर बीमारियों का खतरा भी सता रहा है।यह मार्ग थाना और हटिया चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.