मुंगेर, अगस्त 9 -- असरगंज, निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान कांवरिया पथ पर शिवभक्ति की अनोखी तस्वीर रविवार को देखने को मिली। लखीसराय के रामचंद्रपुर निवासी सुबोध कुमार सिंह बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुंचने के लिए कठिन संकल्प के साथ घुटनों के बल यात्रा कर रहे हैं। धूप हो या बारिश लंबी दूरी के बावजूद सुबोध कुमार के कदम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। सुबोध कुमार ने बताया कि उनके मन में बाबा के दरबार घुटनों के बल चलकर पहुंचने की इच्छा हुआ, जिसके बाद उन्होंने यह कठिन यात्रा शुरू की है। सुबोध कुमार 28 जुलाई को सुल्तानगंज से घुटने के बल अपनी यात्रा पर निकले हैं। रविवार को 13 वें दिन असरगंज कच्ची कांवरिया मार्ग क्षेत्र के थाना मोड़ से आगे पहुंचे। घुटनों पर लगातार चलने के कारण उनके घुटने छिल गए हैं। इसके बावजूद उन्होंने यात्रा रोकने क...