एटा, मार्च 17 -- दिनभर कामकाज करने वाली महिलायें घुटने, कमर और कंधे के दर्द से जूझ रही हैं। दर्द से राहत पाने के लिए वह चिकित्सक के परामर्श पर दवाओं का सेवन कर रही है। दवाओं से भी जब दर्द कम नहीं हो रहा है। जब वह थेरैपी कराकर दर्द से राहत पाने का प्रयास कर रही है। मेडिकल कालेज की फिजियोथैरेपी कक्ष में प्रतिदिन 40 से 50 महिला पुरुष दर्द से राहत पाने के लिए थेरैंपी करा रहे हैं। मंगलवार को फिजियाथेरैंपी कक्ष में मौजूद डा. विकास कुमार एवं डा. वेदांयू वर्मा ने बताया कि उनके यहां सबसे अधिक महिलाएं ही थेरैंपी कराने के लिए आ रही हैं। उन्होंने बताया कि घर में कामकाज करने से महिलाओं के कमर, घुटने और कंधों में दर्द होने लगता है, जिसके पीछे पोषण की कमी है। चिकित्सक ने बताया कि महिलायें दिनभर में घर में कामकाज करती है। इसके बाद खाने के लिए चाय-नाश्ता ...