घुटना प्रत्यारोपण करा चुके मरीजों ने किया रैंपवॉक
रांची, जून 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची के तत्वावधान में रविवार को होटल रमाडा में आयोजित स्ट्राइड ऑफ चैंपियंस कार्यक्रम में घुटना प्रत्यारोपण और कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी करा चुके मरीजों ने रैंप वॉक कर अपने आत्मविश्वास और नई जिंदगी का परिचय दिया। इस विशेष आयोजन में पारस हेल्थ के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ विवेक डेविड एवं उनकी टीम की देखरेख में सफल सर्जरी करा चुके मरीजों ने भाग लिया। रैंप वॉक के दौरान मरीजों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और रिकवरी की प्रेरणादायक कहानियां साझा की।हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी को लेकर लोगों के मन में व्याप्त भय, संकोच और भ्रांतियों को दूर करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.