गोरखपुर, मई 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम ने घुघुली-आनंद नगर रेल कॉरिडोर में अड़चन बन रहे हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग शुरू कर दिया है। हाईटेंशन लाइन को कारिडोर से दूर शिफ्ट करने के लिए बिजली के 28 टावरों को शिफ्ट किया जाएगा। जिसमें से 12 टावर की शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण भी हो गया है। इस पूरे कार्य को करीब 10 करोड़ की लागत पूर्ण किया जाएगा। दरअसल रेलवे, घुघुली से आनंदनगर तक नई रेल लाईन बिछाएगा। इस रेल लाइन के रूट पर कई जगहों पर हाई टेंशन लाइन गुजर रही है, जो रेल के लिए अड़चन बन रही थी। रेलवे ने बिजली निगम को इन हाईटेंशन लाइन को रेल कॉरिडोर से शिफ्ट करने का प्रस्ताव भेजा था। यह भी पढ़ें- जमीन अड़चनों के कारण शहर को नही मिल पा रहा पावर ग्रीड हाउस जिसपर बिजली निगम के मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया ह...