महाराजगंज, फरवरी 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम उदय बोरवंकर ने मंगलवार को घुघली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। घुघली-महराजगंज-आनंदनगर की नई रेल लाइन निर्माण का जायजा लिया। जिम्मेदार अधिकारियों को मानक के अनुरूप समयसीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने जीएम से घुघली स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व यात्री सुविधाओं को लेकर मांगपत्र दिया। जीएम ने मांगों को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया। घुघली स्टेशन पर अपनी ट्रेन से उतरने पर पहले से मौजूद लोगों ने जीएम का स्वागत किया। पूर्व नगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जनपद व्यापार मंडल दल के अध्यक्ष एवं पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश रूंगटा व नगर अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ने अलग-अलग ज्ञापन दिया। इसके बाद जीएम ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के सा...