महाराजगंज, जुलाई 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली का सीएमओ डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक का जायजा लेकर उन्होंने अधीक्षक को जरूरी निर्देश दिया। सीएमओ ने आकस्मिक विभाग, प्रसव कक्ष, फार्मेसी, इमरजेंसी, फार्मेसी स्टाक रजिस्टर सहित अस्पताल परिसर का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। इलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ उचित व्यवहार किया जाय तथा अस्पताल एवं अस्पताल परिसर की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखी जाय। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के समय अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम सिंह, डॉ. वीरेश गुप्ता, तेज बहादुर पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रजिस्टर में इंट्री ...