महाराजगंज, जनवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के केवटानी टोला से होकर गुजरने वाली गंडक नदी के त्रिमुहानी घाट के पास रविवार दोपहर बाद एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मृतक की उम्र करीब 20 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस मृत युवक की पहचान कराने की कोशिशों के साथ कार्रवाई में जुटी है। रविवार को करीब अपराह्न 3 बजे प्रधान समितजय सिंह ने घुघली थाने को युवक का शव लटकता मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घुघली, चौकी इंचार्ज जखीरा उपनिरीक्षक दिलीप गौतम, उपनिरीक्षक दीपक मिश्र तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर युवक का शव लाल रंग की नायलॉन रस्सी के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.