महाराजगंज, नवम्बर 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली के पिपरिया करजहा गांव के दो युवकों की चेन्नई के एक हादसे में मौत हो गई है। कुछ माह पूर्व दोनों चेन्नई कमाने गए थे और एक एल्यूमिनियम फैक्ट्री में काम करते थे। वहां एल्यूमिनियम गलाते समय टंकी ओवरफ्लो होने से दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। गांव शव आने पर कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिपरिया करजहा निवासी शिव कुमार यादव (25) वर्ष एवं इंद्रभूषण पटेल (37) वर्ष कुछ माह पूर्व चेन्नई कमाने गए थे। शिव कुमार दो भाइयों में छोटा एवं अविवाहित था। जबकि इंद्र भूषण पटेल अपने दो दो भाइयों में बड़ा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व दोनों एक एल्यूमिनियम फैक्ट्री में अपना काम कर रहे थे कि एल्यूमिनियम गलाते समय टंकी से ओवर फ्लो होने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.