घुघरीटांड़ बाइपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक का पैर शरीर से हुआ अलग
गया, जून 13 -- विष्णुपद थाना क्षेत्र के घुघरीटांड़ बाइपास रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक का पैर शरीर से अलग हो गया, जबकि उसके दो साथी भी घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घुघरीटांड़ के मो. हर्ष (18) अपने दो साथी आसिफ (19) और सरफराज (20) के साथ बाइक से जा रहा था। बाइपास रोड से गुजरने के दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
घायलों का इलाज हादसे में बाइक चला रहे हर्ष का दायां पैर कटकर शरीर से अलग हो गया। सूचना मिलते ही विष्णुपद थान की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.