घुंघचाई में मोहर्रम के दूसरे दिन निकला ताजिया जुलूस, गूंजी हुसैन की सदाएं
पीलीभीत, जून 27 -- घुंघचाई, संवाददाता। शनिवार को कस्बे में मोहर्रम पर्व को लेकर ताजिया जुलूस निकाला गया। इससे पहले लोगों ने घरों में फातहा कुरान ख्वानी कराकर लंगरदारी की। ताजिया जुलूस दौरान हसन- हुसैन की सदाएं गूंजी। देर रात स्थानीय कर्बला में गम और नम आखों के साथ ताजियों को सुपुर्दे खाक किया गया। मोहर्रम के एक दिन बाद घुंघचाई और डूडा गांव में कर्बला के शहीदों की याद में मुहर्रम यौमे आशुरा दूसरे दिन अकीदत के साथ मनाया गया। शुक्रवार की रात गश्त की गई थी और शनिवार को ताजियों का प्रदर्शन किया गया। इससे पहले सुबह से ही ताजिया जुलूस गांव के प्रमुख मार्ग से निकाला गया। यह भी पढ़ें- ढालों का प्रदर्शन कर निकाला मातमी जुलूस बाजार परिसर में मेला लगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। देर शाम ताजियों को रंजोगम के साथ कर्बला में सुपुर्दे खाक कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.