पीलीभीत, मई 25 -- पूरनपुर। क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले हुए। इसमें घुंघचाई क्रिकेट क्लब और पुलिस इलेवन विजेता बने। दोनों मुकबलों के मैन आफ द मैच खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। तहसील क्षेत्र के गांव घुंघचाई में रविवार को घुंघचाई प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजन शुरु हुआ। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने टूर्नामेंट का उदघाटन किया। पहला मुकबला घुंघचाई किक्रेट क्लब और खड़सार क्लब के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए घुघचाई क्लब ने 14 ओवर में 109 रन बनाए। खड़सार क्लब 83 रन बनाकर आलआउट हो गई। इस मुकाबले में विजेता अीम के जुबैर मैन आफ द मैच रहे। दूसरा मैच पुलिस इलेवन और पूर्वांचल क्रिकेट क्लब कालोनी के मध्य खेला गया। यह भी पढ़ें- जमुई: फतेहपुर प्रीमियम लीग सीजन-3 का हुआ शुभारंभ पुलिस इलेवन ने दस ओवर में 58 रन बनाए। पीछा करने उतरी पूर्वांचल क...