रामपुर, फरवरी 7 -- सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के निर्देशन में शनिवार को शहर में विशेष अभियान चलाकर जांच की गई। शिव विहार, ज्वालानगर, रामपुर स्थित शगुन ट्रेडर्स के स्वामी अजीत कुमार से रूद्र ब्रांड घी के दो नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इसी प्रकार सेलो ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन आयल का नमूना असुरक्षित पाए जाने पर दोबारा कार्यवाही के उद्देश्य से विभिन्न खाद्य तेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान उक्त ब्रांड का सोयाबीन तेल कहीं पर उपलब्ध नहीं पाया गया। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार, धर्मपाल सिंह, देवकांत व रामचंद्र यादव रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.