अलीगढ़, अप्रैल 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा असुरक्षित पाए गए घी के कुछ विशिष्ट ब्रांडों के निर्माण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश जनहित में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है। एसीएफ फूड डा. दीनानाथ यादव ने बताया कि विभिन्न जनपदों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर विभिन्न ब्रांडों के घी को असुरक्षित घोषित किया गया है। जिनमें से व्रजवासी, वेरोना प्रोडक्ट्स प्रा0 लिमिटेड राजकोट गुजरात, रत्नागिरी चालीसा फूड्स सूरत गुजरात, हरियाणा फ्रेश घीराधार मिल्क फूड्स प्रा. लिमिटेड, पानीपत हरियाणा, डेयरी नाइस डीसीएम फूड एंड मिल्क प्रोडक्ट्स, नरेला, दिल्ली, रुद्रा देवांश प्रोडक्ट्स हिसार हरियाणा एवं अविक शिवा मिल्क फूड्स, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश शामिल...