बागपत, मार्च 2 -- खेकड़ा। कस्बे में बडी मान्यता के स्थान संत के बाडा दरबार में घीसा संत के माता-पिता की मूर्तियां सोमवार को स्थापित की गई। शोभायात्रा ने पूरे कस्बे की परिक्रमा की। कई स्थानों पर फूलों की वर्षा हुई। घीसा संत महाराज का जन्म कस्बे के मुंडाला मौहल्ले में हुआ था। अपने ज्ञान के कारण छोटी उम्र में ही उनकी प्रसिद्धि दूर दूर तक हो गई थी। उनकी गददी कस्बे में संत के बाडा के नाम से जानी जाती है। जिस पर वर्तमान में देवेन्द्र दास महाराज महंत है। रविवार को यहां होली मेला धूमधाम से शुरू हुआ। सोमवार को घीसा संत महाराज के माता-पिता की मूर्तियों की स्थापना के लिए परिक्रमा शोभा यात्रा निकाली गई। बैंड बाजों से सुजज्जित यात्रा की कमान महंत देवेन्द्र दास ने सम्भाल रखी थी। रथों पर उनके पुत्र सावन दास महाराज और फागुन दास महाराज सवार रहे। कई प्रदेशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.