हाथरस, मार्च 18 -- हाथरस। आगामी त्योहार नवरात्रि व ईद के दृष्टिगत लोगों को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु और मिलावटी खाद्य पदार्थों की विक्री रोकते हुए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को टीम द्वारा सिकंदराराऊ क्षेत्र की अनल कालोनी में हरी नमकीन (संजीव कुमार) एवं ज्योति नमकीन (मोहित वर्मा) के यहां छापामार कार्रवाई की। दोनों प्रतिष्ठानों से एक-एक बूंदी का नमूना जांच हेतु लिया गया। दोनों नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया। इसके अतिरिक्त अरविंद ब्रांड घी, राजधानी बेसन, अग्नि चाय, ताज़ा चाय व टाटा चाय के सभी नमूने भी जांच हेतु लिए। इसके अलावा फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (FSW) के माध्यम से शहर के प्रमुख स्थानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जिसमें दालें, मसाले, चीनी एवं मिठाइयों की मौक...